फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जिले में प्री प्राइमरी स्कूलों के लिए बनेगें अलग कमरे

Fri, 22 Sep 2023 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा खंडों से मांगी भवन की तंगी में चल रहे स्कूलों की जानकारी
विज्ञापन

समग्र शिक्षा के तहत भवन निर्माण के लिए भेजा जाएगा प्रस्ताव
वर्तमान में जिला के 540 स्कूलों में चल रही प्री प्राइमरी कक्षाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में कमरों की कमी के साथ चल रहे प्री प्राइमरी स्कूलों के लिए अलग से कमरे तैयार किए जाएंगे। इसके लिए सभी शिक्षा खंडों से ऐसे स्कूलों की सूची मांगी गई है, जहां पर प्री प्राइमरी कक्षाएं शुरू हो गई हैं और बच्चों की खेलकूद सामग्री समेत कक्षाओं के लिए कमरा छोटा है। खंड प्रभारियों को इसकी सूचना परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा सोलन को देनी होगी। इसके बाद कमरे तैयार करने के लिए इसका प्रस्ताव निदेशालय को भेजा जाएगा।
जानकारी के अनुसार समग्र शिक्षा अभियान के तहत प्री प्राइमरी स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। जिला सोलन में 540 स्कूलों में प्री प्राइमरी कक्षाएं चल रही हैं। इन स्कूलों को स्मार्ट बनाने पर भी जोर दिया जा रहा है। प्री प्राइमरी स्कूलों में बच्चों को खेल-खेल से भी शिक्षा ज्ञान दिया जा रहा है। लेकिन जिला में कई स्कूल ऐसे है, जहां पर कमरों का अभाव है, जबकि कुछ स्कूलों के कमरे बहुत छोटे हैं। जिस कारण इन कमरों में छोटे बच्चों के लिए लगने वाला फर्नीचर समेत अन्य खेलकूद सामग्री भी नहीं रखी जा रही है। अब ऐसे स्कूलों के लिए नए कमरे बनाए जा रहे हैं, जिसके लिए स्कूलों की सूची मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डाइट सोलन के प्रिंसिपल एवं समग्र शिक्षा के जिला परियोजना अधिकारी डॉ. शिव कुमार शर्मा ने बताया कि स्कूलों में शिक्षा गुणवत्ता समेत स्कूल भवनों का भी विकास होगा। सभी शिक्षा खंडों से कमरों की सूची मांगी गई है। जहां पर कमरों का अभाव होगा उसका प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें