फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कड़छम-बास्पा और छोल्तू में प्री-मानसून मॉक ड्रिल

विज्ञापन
विज्ञापन
आपात हालात से निपटने का किया अभ्यास
विज्ञापन

एनडीआरएफ और फायर सर्विस के साथ संयुक्त सुरक्षा अभ्यास, 200 से अधिक कर्मी हुए शामिल
औद्योगिक दुर्घटना और अग्निकांड से निपटने का किया प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। आगामी मानसून सीजन के मद्देनजर सुरक्षा तैयारियों को लेकर जेएसडब्ल्यू परियोजना ने कमर कस ली है। कड़छम बांध, बास्पा और छोल्तू परियोजना स्थलों पर व्यापक प्री-मानसून मॉक ड्रिल एवं सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन स्थितियों में कर्मचारियों की तत्परता को परखना और कंपनी की जीरो हानि नीति को प्रभावी ढंग से लागू करना था।
कार्यक्रम की खास बात सुरक्षा एजेंसियों का समन्वय रहा। इसमें राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), हिमाचल प्रदेश अग्नि सेवा और हिमाचल गृह सुरक्षा की टीमों ने जेएसडब्ल्यू के सुरक्षा दस्ते के साथ मिलकर भाग लिया। अभ्यास के दौरान आग लगने, औद्योगिक दुर्घटना और आपात निकासी जैसी स्थितियों का अनुकरण किया गया। साथ ही घायलों को स्ट्रेचर से सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने और प्राथमिक उपचार देने का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेषज्ञों ने मानसून के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, अचानक बाढ़ और विद्युत दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर जानकारी साझा की। कार्यक्रम में 200 से अधिक कर्मचारियों और ठेका श्रमिकों की भागीदारी रही। परियोजना के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि मानसून से पूर्व इस तरह के अभ्यास बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। परियोजना सुरक्षा प्रमुख एवं बांध सुरक्षा अधिकारी नितिन गुप्ता ने सफल आयोजन के लिए एनडीआरएफ, हिमाचल फायर सर्विस और होम गार्ड्स का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें