फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बौंडा-सराहन में खुलेगा प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीबीपी जवानों, स्थानीय लोगाें को मिलेगी जेनेरिक दवा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। बौंडा-सराहन स्थित आईटीबीपी की 19वीं बटालियन के मुख्यालय में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोला जाना प्रस्तावित है। 19वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के कमांडेंट दिग्विजय सिंह ने बताया कि वाहिनी परिसर में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र जल्द शुरू किया जाएगा।
केंद्र के शुरू होने से भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के कर्मियों के साथ स्थानीय नागरिकों और सेब बागानों में कार्य करने वाले प्रवासी मजदूरों को भी लाभ मिलेगा। जन औषधि केंद्र में कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। केंद्र खोलने के लिए भवन और अन्य आवश्यक सुविधाएं, जैसे बिजली और पानी, 19वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल की ओर से उपलब्ध करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जन औषधि केंद्र खोलने के इच्छुक भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल या केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के भूतपूर्व कर्मचारी एवं उनके आश्रित, जिनके पास बीफार्मा, डीफार्मा की डिग्री या डिप्लोमा अथवा पंजीकृत फार्मासिस्ट के रूप में आवश्यक योग्यता है, 19वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के कार्यालय में किसी भी कार्यदिवस पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें