फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मूसलाधार बारिश से कोटखाई में एक दर्जन सड़कें बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
गुम्मा-टापरी-बखोल सड़क बड़े वाहनों के लिए बंद, छोटे वाहनों की आवाजाही जारी
विज्ञापन

कई स्थानों पर नालों और कलवर्ट में मलबा भरने से बाधित हुआ यातायात
लोक निर्माण विभाग ने बहाली का काम किया शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई ( रोहडू )। बीते रविवार शाम मूसलाधार बारिश के कारण उपमंडल कोटखाई में करीब एक दर्जन सड़कें बाधित हो गईं। बारिश के साथ भारी मात्रा में मलबा सड़कों पर आने और कई कलवर्ट बंद होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। लोक निर्माण विभाग ने सड़कों को बहाल करने के लिए मशीनरी तैनात कर अधिकांश मार्गों को यातायात के लिए खोल दिया है।
विभाग के अनुसार गुम्मा-टापरी-बखोल सड़क अभी बड़े वाहनों के लिए बंद है, जबकि छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया है। विभाग की मशीनरी से सड़क से मलबा हटाने और बंद कलवर्ट को खोलने का कार्य जारी है। रविवार को हुई तेज बारिश के कारण कई स्थानों पर नालों और कलवर्ट में मलबा भर गया था। इससे पानी सड़क पर बहने लगा और मार्ग अवरुद्ध हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने प्राथमिकता के आधार पर बाधित सड़कों को खोलने का कार्य किया। अधिकांश सड़कों को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है, जबकि शेष स्थानों पर रखरखाव और सफाई का कार्य जारी है। लोक निर्माण विभाग कोटखाई के सहायक अभियंता कुलदीप ठाकुर ने बताया कि बारिश के कारण बाधित अधिकांश सड़कों को खोल दिया गया है। सड़कों के रखरखाव और बंद कलवर्ट को खोलने का कार्य भी लगातार जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें