फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काजा की कई पंचायतों में चार दिन से ब्लैक आउट

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। बर्फबारी के चार दिन बाद भी पूह खंड, काजा स्पीति सहित जिले के कई इलाकों में अंधेरा पसरा हुआ है। भारी बर्फबारी के कारण जिले के 430 ट्रांसफार्मरों में से अभी भी करीब 80 बंद पड़े हैं। बत्ती गुल होने से जिले के हजारों लोगों को कंपकंपा देने वाली ठंड में ठिठुरना पड़ रहा है। हालांकि, बोर्ड के अधिकारी और कर्मचारी लगातार बर्फबारी से क्षतिग्रस्त लाइनों को दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं। जबकि, आकपा से पूह की तरफ टावर लाइनों में आई तकनीकी खराबी को दुरुस्त करने के लिए इलेक्ट्रिकल सिस्टम डिविजन भावानगर की टीम भी लगातार तकनीकी खराबी को बहाल करने में डटी है।
विज्ञापन

प्रधान पूह सुमन साना, उपप्रधान पूह सुशील साना, प्रधान नेसंग अशोक नेगी, पूर्व प्रधान नमज्ञा नरबू छोरिया, राकेश नेगी, राजेश नेगी, प्रताप सिंह नेगी, कर्ण लोक्टस, राजेंद्र सिंह लामा, राम जगत नेगी और सुनील नेगी सहित जिले के कई अन्य लोगों ने प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और विद्युत बोर्ड के अधिकारियों से सप्लाई बहाल करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि बिजली बाधित होने से जहां रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं, वहीं कड़ाके की ठंड में भी खासी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।
इसके बारे में विद्युत बोर्ड रिकांगपिओ के एक्सईएन टाशी नेगी ने दावा किया कि जल्द जिले के सभी ट्रांसफार्मरों को बहाल कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बोर्ड की टीम क्षतिग्रस्त लाइनों को दुरुस्त करने में जुटी हुई है। इलेक्ट्रिकल सिस्टम डिविजन भावानगर के एक्सईएन तारा नेगी ने कहा कि देर शाम तक पूह, काजा और स्पीति की ओर विद्युत की नियमित आपूर्ति बहाल करने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें