फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में दो लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

विज्ञापन
Coronavirus economic impact concept image - फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
विज्ञापन
रामपुर/रिकांगपिओ। रामपुर उपमंडल में स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को कोविड-19 को लेकर विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में सैंपल लिए गए। इसमें दो लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रामपुर में 5 सैंपल लिए, जिनमें डकोलढ़ से दो लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इसके अलावा ननखड़ी में 40 और खनेरी अस्पताल से 9 लोगों के सैंपल लिए। इन सभी सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। यह जानकारी तहसीलदार रामपुर कुलताज सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि पहले की अपेक्षा कोरोना के मामले कम हुए हैं। हालांकि, लोगों को अभी तक कोविड-19 के सभी नियमों का पालन करना होगा
विज्ञापन

किन्नौर जिले में 38 सैंपल लिए गए। इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक कोविड-19 के 18,933 सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 1331 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 1298 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डॉ. सोनम नेगी ने दी है। उन्होंने बताया कि जिले में इस समय कोरोना के 17 मामले सक्रिय हैं जबकि, 16 रोगियों की कोविड के कारण मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें