फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर-रचोली-सरलापरोग सड़क से गायब होंगे गड्ढे, होगी चकाचक

Sat, 06 May 2023 09:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
70 लाख रुपये की लागत से चकाचक होगी रामपुर रचोली सरलापरोग सड़क।
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के 9/20 क्षेत्र के हजारों लोगों को लाभान्वित करने वाली रामपुर-रचोली-सरलापरोग सड़क का जल्द ही कायाकल्प होगा।
विज्ञापन

क्षेत्र की आठ पंचायतों के हजारों लोगों को सड़क के गड्ढों से शीघ्र ही निजात मिलेगी। लोक निर्माण विभाग जल्द ही कार्य शुरू कर सड़क को चकाचक करेगा। सेब सीजन से पहले सड़क की हालत सुधरने से हजारों किसानाें-बागवानों को अपनी नकदी फसल मंडी पहुंचाने में काफी राहत मिलेगी।
रामपुर-रचोली-सरलापरोग सड़क की हालत लंबे समय से खस्ता बनी हुई है। मार्ग से क्षेत्र की रचोली, गौरा, डंसा, दोफदा, गोपालपुर, लालसा, किन्नू, शाहधार पंचायत के हजारों लोग लाभान्वित होते हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोग लोक निर्माण विभाग से मार्ग को सुधारने की मांग उठाते आ रहे हैं। सफर करने वाले हजारों लोगों, कर्मचारियों और स्कूली बच्चों को रोजाना खस्ताहाल सड़क से समस्याएं झेलनी पड़ रही हैं। क्षेत्र के किसानों-बागवानों को भी अपनी नकदी फसल मंडी पहुंचाने में खासी परेशानी झेलनी पड़ती है। अब जल्द ही लोक निर्माण विभाग चार किलोमीटर इस मार्ग को दुरुस्त करेगा। करीब 70 लाख रुपये की लागत से सड़क की मेटलिंग और टारिंग का कार्य किया जाएगा। 9/20 क्षेत्र से हर वर्ष करीब 10 लाख सेब पेटियों का उत्पादन होता है।
ब्लॉक कांग्रेस महासचिव रिपू दमन कंवर, पूर्व प्रधान रचोली लाल चंद, उपप्रधान हेमराज नेगी, रतन नेगी ने बताया कि सड़क को दुरुस्त करने की मांग को लेकर रचोली पंचायत का प्रतिनिधिमंडल लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मिला था। उन्होंने मार्ग की हालत सुधारने के लिए मंत्री का आभार जताया है।
विज्ञापन

रामपुर-रचोली-सरलापरोग सड़क को दुरुस्त किया जाएगा। सड़क की मेटलिंग, टारिंग के लिए करीब 70 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। जल्द सड़क के कायाकल्प का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
-बृजलाल, एसडीओ लोक निर्माण विभाग एसडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें