निचार में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम आए समीर नेगी।
भावानगर (किन्नौर)। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय निचार में आयोजित चित्रकला स्पर्धा में दक्ष और समीर ने पहले स्थान पर बाजी मारी।
प्रतियोगिता में छात्रों ने प्रतिभा के जौहर दिखाए। शनिवार को स्कूल में हमारी संस्कृति हमारी धरोहर विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन कला अध्यापक राजपाल मेहता की अगुवाई में किया गया। प्रतियोगिता में स्कूल के 36 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में अंशुमन, ईशांत, आदित्य, चिराग और खुशबू ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य गीताजंलि भूषण ने प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने पर बच्चों की सराहना की। संवाद