फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र मुनिश को खुद बीमार, मरीज कहां कराएं उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य केंद्र में 11 वर्ष से चिकित्सक, फार्मासिस्ट और नर्स के पद खाली
विज्ञापन

मरीजों को प्राथमिक उपचार के लिए 20 किमी दूर तकलेच या 50 किमी दूर रामपुर की लगानी पड़ रही दौड़
चेताया-जल्द रिक्त पदों को नहीं भरा तो सड़क पर उतरकर करेंगे प्रदर्शन
गुलजारी लाल डमालू
डंसा (रामपुर बुशहर)। रामपुर विकास खंड की दुर्गम पंचायत मुनिश स्थित आयुष्मान केंद्र 11 साल से चिकित्सक न होने के चलते स्वयं ही बीमार हालत में है। पंचायत क्षेत्र के हजारों मरीज प्राथमिक उपचार की सुविधा से भी महरूम हैं। सरकारी उपेक्षा का दंश झेल रहा आयुष्मान केंद्र आखिरकार शोपीस बनकर रह गया है। सरकारें ग्रामीणों को स्वास्थ्य केंद्र में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने में नाकाम साबित हुई हैं। क्षेत्र के लोगों को चुनाव के समय जनप्रतिनिधियों की ओर से खोखले वादों से भ्रमित किया जाता रहा है। वहीं, प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने का ढिंढोरा पीटती आ रही है, लेकिन धरातल पर हकीकत कुछ और ही है। हालात ऐसे बन चुके हैं कि बुनियादी सुविधाओं के अभाव में स्वास्थ्य सेवाएं पटरी से उतरती नजर आ रही हैं।
क्षेत्र के हजारों लोगों को न तो एलोपैथी और न ही आयुर्वेदिक प्राथमिक उपचार संभव हो पा रहा है। मामूली सी बीमारी के उपचार के लिए मरीजों को 20 किलोमीटर दूर तकलेच या 50 किलोमीटर दूर रामपुर की दौड़ लगानी पड़ रही है। उक्त आयुष्मान स्वास्थ्य केंद्र में वर्ष 2015 से चिकित्सक का पद रिक्त चल रहा है। मरीजों की नब्ज टटोलने वाला कोई नहीं है। वहीं कई साल से फार्मासिस्ट और नर्स का पद भी खाली है। स्वास्थ्य केंद्र का जिम्मा चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारी के हवाले है।
विज्ञापन

मुनिश पंचायत के गांव थला, बरकल, उर्मण, जोगणी, बाहली और मुनिश के हजारों लोग उक्त स्वास्थ्य केंद्र से लाभान्वित होते हैं, लेकिन स्टाफ की कमी की मार ग्रामीणों पर पड़ रही है। मुनिश पंचायत के पूर्व प्रधान भजन दास, पूर्व प्रधान बसंत राम, सरोजनी ठाकुर, हिम्मत सिंह, जगत सिंह, किशोरी लाल और राजवीर चौहान ने प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग से शीघ्र रिक्त पदों को भरने की मांग उठाई है। कहा कि पद नहीं भरे तो सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

उधर, आयुष विभाग रामपुर के बीएमओ डॉ. रोहिणी ने माना कि आयुष्मान स्वास्थ्य केंद्र मुनिश चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के सहारे चल रहा है। स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक और अन्य स्वीकृत पदों को भरने का मामला विभागीय उच्चाधिकारियों के समक्ष पत्राचार के माध्यम से उठाया जा चुका है। उम्मीद जताई कि जल्द रिक्त पदों को भरा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें