फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र के महाकुंभ में उतरे बुजुर्ग, युवा और दिव्यांग

विज्ञापन
रामपुर नगर परिषद के वार्ड 3 में मतदान को लगी लाइन - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर के चुनाव को लेकर रविवार सुबह आठ बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई थी। दोपहर बाद दो बजे तक 42.51 प्रतिशत मतदान हो चुका था, जिसमें सबसे अधिक मतदान वार्ड नंबर तीन का दर्ज किया गया। लोकतंत्र के महाकुंभ में बुजुर्ग, युवा, दिव्यांग मतदाता भी बढ़-चढ़ कर अपने मत का प्रयोग करने पहुंचे। नगर परिषद रामपुर के लिए आयोजित मतदान प्रक्रिया रविवार सुबह आठ बजे शुरू हुई। सुबह 10 बजे तक केवल 12.05 प्रतिशत तक मतदान दर्ज किया गया था। इसके बाद मतदाताओं की संख्या में इजाफा होने लगा। नगर परिषद के नौ वार्डों के
विज्ञापन

लिए नौ मतदान केंद्र स्थापित किए गए थे। कुछ बुजुर्गों को जहां उठाकर पोलिंग बूथ तक पहुंचाया गया, वहीं शारीरिक रूप से अक्षम लोगों ने भी मतदान कर लोकतंत्र की मजबूती का संदेश दिया। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए एसडीएम सुरेंद्र मोहन और डीएसपी मौके पर पहुंचे और व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर कोरोना नियमों की उड़ाई जा रही धज्जियों को लेकर पोलिंग एजेंटों और उनके साथ खड़े लोगों को फटकार लगाई। दोपहर लोकतंत्र को सशक्त करने के लिए मतदान जरूरी है। रविवार को मतदान प्रक्रिया में युवा मतदाताओं ने भी खासा जोश दिखाया।
पहली बार मतदान करने आए युवाओं में काफी उत्साह दिखा। वार्ड 1 की मतदाता अर्चना और काकी ने कहा कि उन्होंने पहली बार अपने मत का प्रयोग किया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी को मतदान करना चाहिए। उन्होंने चुनाव जीतने वाले उम्मीदवार को नप क्षेत्र के विकास को
विज्ञापन

प्रमुखता देने की अपील की। मतदाता बृजेश का कहना है कि स्वच्छ छवि वाले उम्मीदवार को वह अपना मत देंगे। नप क्षेत्र में युवाओं को ध्यान में रखते हुए कार्य किए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें