फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुब्बल और कोटखाई नगर पंचायतों में लहराया भाजपा का परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। जुब्बल और कोटखाई नगर पंचायत के चुनाव में भाजपा ने अपना परचम लहराया है। दोनों जगह भाजपा समर्थित प्रत्याशी बहुमत के साथ जीतकर आए हैं। जिससे भाजपा का नगर पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी के लिए दावा मजबूत हो गया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत जुब्बल में 66 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल 1151 मत में से 760 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। जुब्बल के सात वार्डों में से पांच वार्डों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीतकर आए हैं। वार्ड नंबर-1 से सुदर्शना सूद को 92 मत, सीमा को 31 मत पड़े। भाजपा समर्थित सुदर्शन सूद 61 मतों से विजयी हुईं। वार्ड नंबर-2 से दीपक को 36 व मोनिका को 27 मत पड़े हैं। जिसमें दीपक नौ मतों से विजयी रहे। वार्ड-3 से राजपाल ने 43 मत, रमेश ने 36 मत लिए। राजपाल 6 मतों से विजयी रहे। वार्ड नंबर-4 से रंजना को 27 मत व मीना को 24 मत पड़े। रंजना 3 मतों से विजयी रही। वार्ड नंबर- 5 से अनीता को 86 मत तथा शर्मिला को 84 मत पड़े। अनीता दो मतों से विजयी रही। वार्ड नंबर- 6 से दलीप को 58, मोहन को 54 तथा दिग्विजय चंद्र ठाकुर को 31 मत पड़े। दलीप चार मतों से विजयी हुए। वार्ड नंबर-7 से देविंद्र को 68 मत तथा राजिंद्र को 58 मत पड़े। देविंद्र 10 मतों से विजयी रहे।
वहीं नगर पंचायत कोटखाई में कुल 55.7 प्रतिशत मतदान हुआ है। वार्ड-1 में अंजलि को 57 मत तथा अनीता ने 38 मत लिए। अंजलि 19 मतों से विजयी रही। वार्ड -2 में प्रमोद वर्मा ने 49 तथा शिल्पा ने 21 मत लिए। जिसमें प्रमोद वर्मा 28 मतों से विजयी रहे। वार्ड नंबर-3 में मोहित नंदा ने 52 तथा रविंद्र चौहान ने 46 मत लिए। मोहित नंदा छह मतों से विजयी रहे। वार्ड नंबर- 4 में सुंदर चौहान ने 34 मत तथा संतोष कुमार ने 30 मत लिए। सुंदर चौहान चार मतों से विजयी रहे। वार्ड नंबर-5 में अनुजा को 27 तथा मोनिका को भी 27 मत पड़े। मुकाबला ड्रॉ होने के कारण टॉस से मोनिका विजयी रहीं। वार्ड नंबर- 6 में जगदीश ने 51 मत तथा अमित सूद ने 29 मत लिए। जगदीश 22 मतों से विजयी रहे। वार्ड नंबर- 7 में सुनीता चौहान ने 53 मत, रिषा देवी ने 12 मत तथा नीतू शर्मा ने 18 लिए। सुनीता चौहान 35 मतों से विजयी रही। मुख्य सचेतक नरेेंद्र बरागटा ने बताया कि जुब्बल नगर पंचायत में पांच पार्षद भाजपा के जीतकर आए हैं। कोटखाई में चार पार्षद भाजपा के जीते हैं। उन्होंने जीत की सभी को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें