फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानून किसानों के हित में, विपक्ष भड़का रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। हिमाचल प्रदेश किसान मोर्चा के प्रवक्ता कुलबीर खुंद और प्रदेश किसान मोर्चा सदस्य लालचंद ने कहा कि कृषि कानून किसानों के हित में है लेकिन विपक्ष अपने स्वार्थ के लिए देश के किसानों को गुमराह और भड़काने का प्रयास कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार हमेशा से किसान हितैषी रही है, जिस सरकार ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य रखा है, भला वह सरकार किसान विरोधी कैसे हो सकती है। सरकार ने किसान सम्मान निधि जैसी अनूठी योजना चलाकर 10 करोड़ से भी अधिक खातों में 95 हजार करोड़ से भी अधिक की राशि जमा करवाई है। विपक्ष बताए कि वह सरकार कैसे किसान विरोधी हो सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र में यूपीए की सरकार जब सत्ता में थी तो इन्हीं के मंत्री व नेता ऐसा बिल लाने की सिफारिश ही किया करते थे, लेकिन अब यही लोग किसानों को भड़का कर इसका विरोध कर रहे हैं। देश का आम किसान इस कानून का समर्थन कर रहा है। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राकेश शर्मा ने जो लक्ष्य तय किया है, उसे उनकी टीम गांव-गांव जाकर नुक्कड़ सभाएं और जन समारोह के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाएंगे। वहीं विपक्ष जो किसानों के समर्थन में आंसू बहा रहा है, उससे जनता और किसानों को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें