फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर जिले में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ(किन्नौर)। जनजातीय क्षेत्र जिला किन्नौर में पिछले एक सप्ताह से लगातार कोरोना पॉजिटिव मामले बढ़ने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग परेशान थे। जिसके कारण रिकांगपिओ बाजार को पिछले दो दिनों से रविवार देर शाम तक बंद रखना पड़ा था। अब प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को थोड़ी राहत मिली है। रविवार को मात्र एक कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आया है। जिले अब कोरोना पॉजिटिव के मामले घट रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि जिले में रविवार को कोविड-19 के 119 सैंपल लिए गए। जिनमें 1 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव और 20 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
98 सैंपल आईजीएमसी शिमला भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट सोमवार शाम तक आने की संभावना है। पॉजिटिव आने वाला 30 वर्षीय पुरुष टिंडोंग विद्युत परियोजना मूरंग से है। जिले में अब तक कोविड के 15,756 सैंपल लिए जा चुके हैं जिसमें 1200 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जबकि 979 रोगी स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में 207 मामले सक्रिय हैं। कोविड के कारण 14 रोगियों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें