कहा - जब कोई ऑनलाइन या काॅल पर पैसे मांगे, तो समझ लें यह फ्राॅड काॅल
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। राजकीय फार्मेसी काॅलेज रोहड़ू में बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन ने पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे रोहड़ू के डीएसपी प्रणव चौहान ने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम, नशे के दुष्प्रभाव और यातायात नियमों पर जागरूक किया। इस अवसर पर फार्मेसी काॅलेज के सहायक आचार्य डाॅ. हरीश कुमार, डाॅ. रनीव ठाकुर, डाॅ. प्रियंका नांगू और डाॅ. चेतना झगटा भी मौजूद रहे। डीएसपी प्रणव चौहान ने कहा कि आज युवाओं में नशे का चलन बढ़ रहा है। ज्यादातर युवा चिट्टे जैसे जानलेवा नशे की लत में पड़ रहे हैं, जो समाज के लिए एक बहुत बढ़ा खतरा है। जिला शिमला में ही बीते दो सालों में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक हजार मामले दर्ज हुए हैं। इन मामलों में दो हजार युवा हिरासत में लिए गए हैं। लड़कों के साथ लड़कियां भी चिट्टे की गिरफ्त में आ रही हैं। नशे के खात्मे के लिए युवाओं को स्वयं आगे आना होगा। युवा नशे के खिलाफ समाज के सभी वर्गों को जागरूक करें। साइबर क्राइम पर डीएसपी ने कहा कि आज डिजिटल युग में साइबर क्राइम में तेजी से बढ़ रहा है। इसके लिए सजगता और सतर्कता काफी आवश्यक है। फोन पर आने वाले किसी भी लिंक पर क्लिक न करें। ऑनलाइन फ्राॅड सिर्फ पैसों के लिए होता है। जब कोई ऑनलाइन या काॅल पर पैसे मांगे, तो सीधे तौर पर समझ लें कि यह फ्राॅड काॅल है। डीएसपी ने यातायात नियमों के प्रति छात्रों को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि बिना ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी चलाना अपराध है। तभी वाहन चलाएं, जब आपके पास लाइसेंस है। यातायात नियमों का पालन करना सभी के लिए अनिवार्य है।
छात्रों ने कहा
पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में साइबर क्राइम और ऑनलाइन ठगी से बचाव के बारे में जागरूक किया गया। इस तरह के कार्यक्रमों से जागरुकता बढ़ती है।
-प्रगति, छात्रा
कार्यक्रम में नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। सभी युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। इस तरह के कार्यक्रम नशे के खिलाफ अहम रोल निभाते हैं।
-कशिश शर्मा, छात्रा
जागरुकता कार्यक्रम में यातायात नियमों की जानकारी दी गई। यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। सुरक्षित जीवन के लिए यातायात नियमों का पालन करना आवश्यक है।
-अंशिका, छात्रा
पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम छात्रों के लिए काफी लाभदायक है। कार्यक्रम में मोबाइल के सही इस्तेमाल, नशा निवारण को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई।
-ऋषभ, छात्र
राजकीय फार्मेसी कालेज रोहड़ू की छात्रा प्रगति पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम मे
राजकीय फार्मेसी कालेज रोहड़ू की छात्रा प्रगति पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम मे
राजकीय फार्मेसी कालेज रोहड़ू की छात्रा प्रगति पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम मे
राजकीय फार्मेसी कालेज रोहड़ू की छात्रा प्रगति पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम मे
राजकीय फार्मेसी कालेज रोहड़ू की छात्रा प्रगति पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम मे
राजकीय फार्मेसी कालेज रोहड़ू की छात्रा प्रगति पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम मे