फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेरवा में यूपी पुलिस ने बिना किसी सूचना के हिरासत में लिया व्यवसायी

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरवा (रोहड़ू)। उत्तर प्रदेश से आई पुलिस ने नेरवा में बार्बर की दुकान करने वाले एक व्यवसायी को कानूनी औपचारिकताएं पूरी किए बिना हिरासत में ले लिया और चुपचाप गाड़ी में डालकर सहारनपुर का रुख कर लिया। गाड़ी में यूपी के सहारनपुर से आए एक सब इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी और कांस्टेबल तथा नेरवा में रह रहा उत्तराखंड के विकासनगर का युवक भी सवार था। इसका पता चलते ही आसपास के दुकानदार इकट्ठे हो गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति इतनी खराब हो गई कि डीएसपी चौपाल राजकुमार को रात को ही नेरवा पहुंचना पड़ा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नेरवा थाने से झमराड़ी बैरियर पर इस गाड़ी को रोककर सुरक्षित नेरवा पहुंचाने के निर्देश दिए गए। बैरियर पर तैनात पुलिस जवान इस गाड़ी को लेकर नेरवा की तरफ आ रहे थे। इस दौरान टंडोरी के समीप नेरवा से आए लोगों ने इस गाड़ी को रोक कर घेर लिया। व्यापार मंडल नेरवा के अध्यक्ष राजीव और अरविंद भिख्टा ने किसी तरह लोगों को शांत कर गाड़ी को सुरक्षित नेरवा पहुंचा दिया। लेकिन, गाड़ी में सवार विकासनगर का युवक चकमा देकर फरार हो गया। व्यवसायी विनोद ने आरोप लगाया कि नेरवा में रहने वाले विकासनगर के इस युवक ने उसे धमकी दी कि तुझे झमराड़ी बैरियर क्रॉस करने के बाद देखते हैं। तुझे तो हम जान से मार डालेंगे।
विज्ञापन

डीएसपी चौपाल राज कुमार ने लोगों को भरोसा दिलाया कि पूरे मामले की छानबीन करने के बाद ही व्यवसायी को अदालत के माध्यम से यूपी पुलिस को सौंपा जाएगा। फरार आरोपित युवक को थाने तलब कर उसके खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। आरोपी युवक को थाने तलब कर उसके खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें