ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। सराहन पब्लिक स्कूल में शनिवार को इंटर हाउस क्रिकेट और बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल की प्रधानाचार्य कनिका बिष्ट ने किया।
क्रिकेट प्रतियोगिता में टैगोर हाउस ने प्रथम, जबकि सुभाष सदन ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं बैडमिंटन प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में गांधी हाउस और जूनियर वर्ग में सुभाष हाउस विजेता रहे। प्रधानाचार्य कनिका बिष्ट ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि खेलें शारीरिक विकास के साथ-साथ अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास करती हैं।