मुख्यातिथि ने विजेता प्रतिभागियों को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। एकल अभियान की ओर से संच नरैण-बाहली में बच्चों की संच स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में कपूर मेहता और चंद्रा भलूनी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। आयोजक कमेटी की ओर से मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों का जोरदार स्वागत किया गया।
संच प्रमुख पूनम मेहता और अंचल खेलकूद प्रशिक्षण प्रमुख प्रमोद देष्टा की अध्यक्षता में खेलकूद प्रतियोागिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 75 बच्चों ने प्रतिभ दिखाई। प्रतियोगिता में मुख्यातिथि ने विजेता प्रतिभागियों को नवाजा। मुख्य अतिथि ने बच्चों को खेलकूद प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने की प्रेरित किया। कहा कि जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ खेलों का भी बहुत महत्व है। खेलों से हमें अनुशासन की सीख मिलती है और भाईचारे की भावना को बढ़ावा मिलता है। इसके अलावा फिट रहने में भी मदद मिलती है। इस मौके पर सभी आचार्य मौजूद रहे।