भावानगर( किन्नौर)। किन्नौर जिले के निचार पंचायत को हरा भरा रखने के लिए विग्रो कंपनी के कर्मचारियों और ग्रामीणों ने मिलकर चुस्तों में पौधरोपण किया। निचार के उप प्रधान जगदेव सिंह के अध्यक्षता में एवं वन विभाग के सहयोग से दयार के पौधे रोपे गए।
इनकी देखभाल कंपनी के स्थानीय कर्मचारी करेंगे। इसका उद्देश्य निचार गांव को हरा भरा रखना है। विग्रो कंपनी के प्रबंधक दिनेश नेगी ने कहा कि कंपनी ने पर्यावरण संरक्षण की मुहिम छेड़ी है। उपप्रधान निचार जगदेव नेगी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए यह सराहनीय पहल है। इस अवसर पर गोविंद्र सिंह नेगी, संजीव कुमार, रमेश, प्रदीप कुमार, जयप्रकाश, सूर्यकांत, लकी, राहुल एवं कल्याण सिंह उपस्थित थे।