शिक्षा मंत्री ने देवता बनाड़ मंदिर और क्यांलू देवता मंदिर में टेका माथ
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शनिवार को जुब्बल उपमंडल के मांदल में वन विभाग द्वारा आयोजित खंड स्तरीय वन महोत्सव में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने पौधरोपण अभियान के अंतर्गत देवदार के पौधे भी रोपे।
इस अवसर पर रोहित ठाकुर ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के इस दौर में जहां हमारी पृथ्वी अपने इतिहास के सर्वाधिक कठिन समय से गुज़र रही है। वहीं यह अत्यंत आवश्यक है कि हम सभी अधिक से अधिक पौधरोपण करें। इससे न केवल हमारा पर्यावरण साफ और सुरक्षित बना रहेगा। बल्कि मनुष्य एवं अन्य जीवों के अस्तित्व के लिए जल, भूमि एवं वायु जैसे ज़रूरी संसाधनों का भी संरक्षण हो सकेगा। इस दौरान जिला परिषद सदस्य कौशल मुंगटा सहित अन्य अधिकारियों ने भी पौधरोपण में हिस्सा लिया। शिक्षा मंत्री ने देवता बनाड़ व देवता क्यांलू मंदिर में जाकर शीश नावाया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि सेब की फसल को हुई क्षति का आंकलन करने के लिए डीसी की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर दी गई है। जो नुकसान का जायजा लेकर शीघ्र ही सरकार को रिपोर्ट करेगी। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य कौशल मुंगटा, पूर्व जिला परिषद सदस्य मोतीलाल सिथता, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक कालटा, मांदल पंचायत प्रधान बलवीर शर्मा, वन मंडलाधिकारी रोहड़ू रविशंकर, रेंज अधिकारी रोशन चौहान, बीट अधिकारी रमेश शर्मा, वन रक्षक एनएस चौहान समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।