फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नित्थर में पाइपलाइन जोड़ने का कार्य तीन माह से लटका, पेयजल किल्लत से लोग परेशान

विज्ञापन
पेयजल योजना तैयार होने के बावजूद​ नित्थर को नहीं मिल रहा पर्याप्त पानी। संवाद
विज्ञापन
छह दिन में मात्र 500 लीटर पानी मिल रहा, सात दिन में जलापूर्ति शुरू नहीं हुई, तो ग्रामीण करेंगे घेराव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। नित्थर पंचायत में भीषण पेयजल संकट गहरा गया है। उठाऊ पेयजल योजना का पानी तीन महीने पहले ही गांव तक पहुंच चुका है। इसके बावजूद नित्थर की जनता बूंद-बूंद पानी को तरस रही है। लोगों को छह दिन में मात्र 500 लीटर पानी मिल रहा है, जो एक परिवार के एक दिन के लिए भी पर्याप्त नहीं है। गांव की पाइपलाइन भी बिछाई जा चुकी है। मुख्य लाइन से गांव की पाइपलाइन को जोड़ने का मामूली कार्य तीन महीने से लटका है। विभाग के अधिकारी इस गंभीर समस्या पर आंखें मूंदे बैठे हैं। समाजसेवी प्रमोद ठाकुर ने जल शक्ति विभाग की घोर लापरवाही पर कड़ा रोष जताया है। उन्होंने ने कहा कि जब पानी गांव तक आ गया, तो कनेक्शन क्यों नहीं जोड़ा जा रहा है। घरौली गांव में पेयजल की समस्या सबसे अधिक है। यहां दो स्कूल, एक अस्पताल और कई किरायेदार पानी की कमी से जूझ रहे हैं। वीरवार को कई लोगों को 200 लीटर पानी भी नहीं मिल पाया। बच्चे-बुजुर्ग तपती धूप में दूरदराज क्षेत्र से पानी ढो रहे हैं। माताएं-बहनें रात-रातभर जागकर पानी का इंतजार करती हैं। प्रमोद ठाकुर ने जल शक्ति मंडल आनी के अधिशासी अभियंता को चेताया कि यदि अगले सात दिनों के भीतर नित्थर में नियमित जलापूर्ति शुरू नहीं हुई, तो ग्रामीण जल शक्ति विभाग का घेराव करेंगे और क्रमिक अनशन पर बैठेंगे। जनता के हक के लिए यह लड़ाई अब आर-पार की होगी।
विज्ञापन

दो-तीन दिनों में कूर्पण खड़ उठाऊ पेयजल योजना से पानी को नित्थर पंचायत के निचले गांवों के लिए जोड़ दिया जाएगा। जल्द ही नियमित पेयजल आपूर्ति शुरू की जाएगी। कैलाश भारद्वाज, सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग नित्थर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें