फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बागीपुल में कुर्पण खड्ड में गिरी पिकअप, एक व्यक्ति की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
बागीपुल जाओं सड़क मार्ग ढारे नामक स्थान के पास गिरी एक पिकअप। संवाद
विज्ञापन
बागीपुल जाओं सड़क पर शुक्रवार दोपहर एक बजे पेश आया हादसा
विज्ञापन

निरमंड अस्पताल रेफर किए हादसे के तीनों घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पुलिस थाना निरमंड के तहत आने वाले बागीपुल में शुक्रवार को एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस ने तीनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निरमंड पहुंचाया है। पुलिस मामला दर्ज कर हादसे के कारणाें की छानबीन कर रही है।
पुलिस थाना निरमंड से मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को पिकअप वाहन एचपी 35-5640 में सवार होकर चार लोग बागीपुल से जाओं की ओर जा रहे थे। दोपहर करीब एक बजे जैसे ही पिकअप ढारे नामक स्थान पर पहुंची, तो चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे कुर्पण खड्ड में जा गिरी। इस हादसे की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस थाना निरमंड को दी। सूचना मिलते ही पुलिस का दल मौके पर पहुंचा। ग्रामीणाें की मदद से पुलिस ने घटनास्थल से मृतक के शव और घायलों को बाहर निकाला। इस हादसे में जिला कुल्लू की तहसील निरमंड के जाओं, गांव कलोटी के 45 वर्षीय लाल चंद, पुत्र हरिदास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे में चालक तहसील निरमंड के गांव जरोट, डाकघर जाओं निवासी 32 वर्षीय बहादुर सिंह, पुत्र ठाकुर दास, निरमंड के गांव दवाह के 48 वर्षीय हरि सिंह पुत्र बहादुर सिंह और निरमंड के गांव बघीर की 40 वर्षीय राम प्यारी पत्नी डोला राम घायल हो गए हैं। पुलिस ने मृतक के शव और घायलों को निरमंड अस्पताल पहुंचाया है। निरमंड अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए निरमंड अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। मृतक का पोस्टमार्टम कर परिजनाें को सौंप दिया जाएगा। पुलिस मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन में जुटी हुई है। -चंद्रशेखर कायथ, डीएसपी आनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें