नेरवा (रोहडू़)। नेरवा तहसील की ग्राम पंचायत पौड़िया के ग्राम कोटी में एक व्यक्ति की गिरने से मौत हुई है। मृतक लोक निर्माण में चालक के पद पर तैनात थे। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बेली राम सेवानिवृत्त कर्मचारी की पार्टी में शामिल होेने के लिए गए थे, लेकिन रात को वह अपने घर नहीं पहुंचे। इसी बीच रविवार सुबह बेलीराम का शव उक्त स्थल से कुछ दूरी पर कोटी-सरांह मार्ग से बरामद किया गया। इसकी सूचना मिलते ही नेरवा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नेरवा पहुंचाया।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। शुरूआती जांच में पता चला है कि बेली राम की गिरने से मौत हुई है। तहसीलदार नेरवा जगपाल सिंह ने मृतक के परिवार को दस हजार रुपये की राशि फौरी राहत के रूप में प्रदान किए हैं। एसडीपीओ चौपाल राजकुमार ने मामले की पुष्टि की है।