फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रोजगार की खुले राह, महंगाई पर कसी जाए लगाम

विज्ञापन
दिवेश शर्मा
विज्ञापन
प्रदेश सरकार से बजट में महंगाई पर लगाम कसने की उठी मांग
विज्ञापन


दलाश क्षेत्र के लोगों में सरकार के तीसरे बजट से जगी उम्मीद


संवाद न्यूज एजेंसी

दलाश (कुल्लू)। प्रदेश सरकार के सोमवार को पेश होने वाले बजट से जनता को महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर राहत की उम्मीद है। दलाश क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से प्रदेश के युवाओं, किसानों, बागवानों और महिलाओं को राहत देने की गुहार लगाई है। बजट को लेकर दलाश क्षेत्र के लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया रखी है। लोगों ने कहा कि सरकार को इस बजट में हर वर्ग को ध्यान में रखकर प्रावधान करना चाहिए। खासकर, महंगाई को कम करने के लिए उचित कदम उठाए जाने चाहिए, ताकि प्रदेश के लोगों को राहत मिल सके। लगातार बढ़ती महंगाई से जनता की कमर टूट रही है, जिसमें आवश्यक रोक लगनी जरूरी है। वहीं, बेरोजगारों के लिए भी योजना लाने की गुहार लगाई है। इसके अलावा किसान-बागवान प्राकृतिक मार के अलावा जंगली जानवरों की समस्या से भी जूझ रहे हैं। इस पर भी राहत की मांग उठाई है।

लोगों ने बजट से जताई उम्मीद
-क्षेत्र के बागवान देव राज चौहान ने कहा कि लावारिस पशुओं और बंदरों की रोकथाम के लिए ठोस नीति बनानी चाहिए। लावारिस पशुओं और बंदरों के कारण फसलें तबाह हो रही हैं। इससे बागवानों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन


-सीमा शर्मा ने प्रदेश सरकार से इस बजट सत्र में महंगाई को कम करने के लिए उचित कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि महंगाई से आम जनता को रसोई चलाना मुश्किल हो गया है। सरकार को राहत देनी चाहिए।

-दिवेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश विश्वविद्यालय में प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए रोजगार के रास्ते खोलने चाहिए। भर्ती परीक्षाओं और बैच वाइज भर्ती करवा कर युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार दिए जाने चाहिए, ताकि बेरोजगारी दूर हो सके।
विज्ञापन


-पोपेंद्र शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री को किसानों-बागवानों को हॉर्टिकल्चर में दी जाने वाली सब्सिडी जल्द उपलब्ध करवानी चाहिए, ताकि बागवानों को उनके कार्य निपटाने में राहत मिल सके।

दिवेश शर्मा

दिवेश शर्मा

दिवेश शर्मा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें