फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सीएचसी ननखड़ी में जल्द भरे जाएंगे रिक्त पद

विज्ञापन
ननखडी में आरकेएस की बैठक में मौजूद विधायक नंदलाल चर्चा करते हुए।
विज्ञापन
रोगी कल्याण समिति की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा, मरीजों को बेहतर उपचार के दिए निर्देश
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता सातवें वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक नंदलाल ने की

संवाद न्यूज एजेंसी

ननखड़ी (रामपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ननखड़ी में सोमवार को रोगी कल्याण समिति की बैठक हुई। बैठक में अस्पताल में मरीजों को बेहतर उपचार मुहैया करवाने को लेकर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता सातवें वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक नंदलाल ने की। एसडीएम रामपुर निशांत तोमर विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में नंद लाल ने आगामी बजट के लिए स्वीकृति प्रदान की और सीएचसी में मरीजों के लिए बेहतर उपचार मुहैया करवाने पर चर्चा की। बैठक में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

इस दौरान रिक्त पदों के मामले भी उठाए गए। विधायक नंदलाल ने बैठक में रिक्त पदों को भरने का आश्वासन दिया और मरीजों को सुविधा मुहैया करवाने के आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि नेत्र निरीक्षण अधिकारी की तैनाती करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा, ताकि 18 पंचायतों के मरीजों को बेहतर लाभ मिल सके। प्रदेश सरकार का प्रयास है कि ग्रामीणों को घरद्वार बेहतर उपचार मिल सके। वहीं बैठक मे आशा फैसिलिटेटर का भी चुनाव किया गया। इसमें बरकेली गांव की अंजना को आशा फैसिलिटेटर चुना गया। इस मौके पर बीएमओ ननखड़ी एमपी सिंह और स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें