फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: खनेरी अस्पताल में दुर्लभ बीमारी अमायांड हर्निया का पहला सफल ऑपेरशन

विज्ञापन
डॉक्टर सुनीत कटोच
विज्ञापन
निथर के डॉक्टर सुनीत कटोच ने किया ऑपरेशन
विज्ञापन

संवाद ज्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। महात्मा गांधी खनेरी अस्प्ताल में जनरल सर्जन आनी के नित्थर की रहने वाले डॉक्टर सुनीत कटोच ने दुर्लभ बीमारी अमायांड हर्निया का सफल ऑपरेशन किया है। यह आपरेशन 52 वर्षीय व्यक्ति का किया है। यह व्यक्ति पेट के निचले दाहिने हिस्से में दर्द और अंडाशय में सूजन की समस्या आने पर अस्पताल में दाखिल हुआ था। ऑपेरशन के बाद मरीज स्वस्थ है। खनेरी अस्पताल में इस तरह का यह पहला ऑपरेशन हुआ है। इस दुर्लभ ऑपरेशन को अंजाम देने वाले डॉक्टर सुनीत कटोच ने बताया कि अमायांड हर्निया जैसी दुर्लभ बीमारी एक प्रतिशत लोगों में ही पाई जाती है। यह एक प्रकार का असामान्य हर्निया होता है। इसमें अपेंडिक्स हर्नियल सैक में होता है। यह और भी दुर्लभ हो जाता है, यदि सूजन वाला अपेंडिक्स हर्नियल सैक में हो। इस तरह की बीमारी के केवल 0.1 प्रतिशत लोगों में होने की संभावना है। डॉक्टर सुनीत कटोच ने बताया कि यह बीमारी किसी भी उम्र में हो सकती है। बच्चों में इसके होने की संभावना ज्यादा होती है। वहीं, डॉक्टर सुनीत कटोच की इस उपलब्धि पर न केवल नित्थर क्षेत्र वासियों बल्कि आनी विधानसभा क्षेत्र के लोग खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें