फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सवा पांच करोड़ से बनेगी परयातपो-सुंगरा कंडा सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
साढ़े चार किलोमीटर सड़क निर्माण से तीन पंचायतों के हजारों ग्रामीण होंगे लाभान्वित
विज्ञापन


लाखों पेटियां सेब मंडी पहुंचाने में बागवानों को मिलेगी मदद

संवाद न्यूज एजेंसी

भावानगर(किन्नौर)। किन्नौर जिले के निचार खंड की तीन पंचायतों के हजारों ग्रामीणों और किसान बागवानों को जल्द ही सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा। लोक निर्माण विभाग परयातपो से सुंगरा कंडा करीब साढ़े चार किलोमीटर सड़क का निर्माण करेगा। इस सड़क के बनने से क्षेत्र के हजारों बागवानों को अपनी लाखों पेटी सेब मंडी पहुंचाने में काफी राहत मिलेगी। वहीं क्षेत्र के लोगों को वर्षों पुराना सपना जल्द पूरा होने वाला है।

गौर हो कि निचार खंड की तीन पंचायतों के ग्रामीण वर्षों से सुंगरा कंडे के लिए सड़क निर्माण की आस लगाए हुए थे। लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग अब जल्द ही पूरी होगी। नाबार्ड के तहत परयातपो से सुंगरा कंडे के लिए साढ़े चार किलोमीटर सड़क का जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा। इससे ग्रामीण पंचायत सुंगरा, निचार और पौंडा के हजारों ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। यही बागवानों को कंडे से सेब, नाशपति, मटर, आलू, ओगला, फाफरा सहित अन्य नकदी फसलों को मंडी पहुंचाना अब पहले से काफी अधिक राहत भरा होगा। उक्त पंचायतों में हर वर्ष लाखों पेटियां सेब का उत्पादन होता है। लोक निर्माण विभाग पांच करोड़ 15 लाख 19 हजार रुपये की राशि से इस सड़क का निर्माण करेगा। सड़क निर्माण से जहां ग्रामीणों की वर्षों पुरानी समस्याएं दूर होंगी, वहीं उन्हें आवाजाही करने में भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


पंचायत प्रधान सुंगरा राकेश नेगी, प्रधान पौंडा अमिताभ नेगी, उप प्रधान निचार जगदेव नेगी, बीडीसी उपाध्यक्ष हरीश नेगी, महिला मंडल अध्यक्ष मंजू देवी नेगी, महिला मंडल भावानगर अध्यक्ष अनिता नेगी सहित अन्य ग्रामीणों ने सड़क निर्माण को मंजूरी मिलने पर बागवानी, राजस्व एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण का वर्षों से सपना संजोए हजारों ग्रामीणों को लाभ पहुंचेगा।
विज्ञापन


उधर, लोक निर्माण विभाग भावानगर अधिशासी अभियंता आनंद शर्मा ने बताया कि परयातपो सुंगरा कंडा सड़क निर्माण को अनुमति मिल गई है। विभाग करीब सवा पांच करोड़ रुपये से साढ़े चार किलोमीटर सड़क का निर्माण करेगा। जल्द ही टेंडर अवार्ड कर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें