फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 वर्ष पूरा कर चुके पेंशनरों को मिले 20 प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन

विज्ञापन
पैरा मिलिट्री एक्स सोल्जर वेलफेयर एसोसिएशन रामपुर में बैठक के दौरान चर्चा करते हुए - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पैरा मिलिट्री एक्स सोल्जर वेलफेयर एसोसिएशन ने सरकारी अस्पतालों में निशुल्क उपचार की सुविधा मांगी है। इसके साथ ही 70 वर्ष पूरा कर चुके पूर्व सैनिकों को 20 प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन का लाभ देने की गुहार लगाई है। मंगलवार को पैरा मिलिट्री सेवानिवृत्त कल्याण समिति की बैठक में सदस्यों ने यह मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्ष एनडी बेश्टू की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें समिति की मांगों और विभिन्न मुद्दों को लेकर विस्तार से चरचा की गई। समिति के विभिन्न मुद्दों को हर स्तर से उठाने को लेकर भी मंथन किया गया। अध्यक्ष एनडी बेश्टू ने बताया कि समिति 65 वर्ष पूरा कर चुके सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पांच प्रतिशत, 70 वर्ष पर पूरा करने वालों को 10 प्रतिशत, 75 वर्ष पूरा करने वालों को 15 प्रतिशत और 80 वर्ष की आयु पूरी कर चुके कर्मचारियों को 20 प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन देने के आदेश छठे वेतनमान के समय कर चुकी है।
उन्होंने मांग की कि 70 वर्ष पूरी होने पर पेंशनरों को 20 प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन दी जाए। बैठक में केंद्र सरकार ने एसीपी और एमएसीपी स्कीम के लिए प्रदेश सरकार का आभार जताया। सदस्यों ने कहा कि अगस्त 1999 से पूर्व सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं। समिति ने ऐसे पूर्व कर्मचारियों को भी लाभ देने की मांग सरकार से उठाई है।
विज्ञापन

उन्होंने वर्ष 2002 में बंद की गई पुरानी पेंशन को बहाल करने की मांग भी उठाई। अध्यक्ष ने कहा कि एक हजार रुपये मेडिकल सहायता महंगाई के दौर में काफी कम है। इसमें बढ़ोतरी की जानी चाहिए। समिति ने दारनघाटी क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की मांग की।
इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग से जल्द खस्ताहाल मशनू दारनघाटी सड़क की हालत सुधारने का मुद्दा भी उठाया, जिससे नवरात्रों पर मां श्राईकोटीके मंदिर जाने वाले हजारों श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना न करना पड़े। इस मौके पर आरएल चौहान, दुर्गा चौहान, डीजे खिंगटा, एलआर मेहता, टीडी देष्टा, संसार कायथ, रतन भारद्वाज, ठाकुर पालसरा, मोहन नेगी, शारदा, कमलेश, लेखराज मेहता, राम लाल चौहान सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें