फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन पर न फैलाएं अफवाह : चेत सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। कोरोना वैक्सीन को लेकर लोग अफवाहें न फैलाएं। सरकार की ओर से आम लोगों के वैक्सीनेशन के लिए जिस कोरोना वैक्सीन को अनुमति दी जाएगी, वह पूरी तरह सुरक्षित होगी। सरकार पूरी सावधानी और लोगों की सुरक्षा को देखते हुए वैक्सीन को अनुमति देगी।
विज्ञापन

एसडीएम आनी चेत सिंह ने यह बात कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से गठित टॉस्क फोर्स की बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि 11 जनवरी से उपमंडल में कोरोना वैक्सीन को लेकर ड्राई रन मॉक ड्रिल की जाएगी।
दोनों स्वास्थ्य खंडों में 12 स्थान कोरोना वैक्सीनेशन के लिए चयनित किए गए हैं। इन स्थानों में किस प्रकार लोगों को वैक्सीन देनी है, क्या-क्या चुनौतियां स्वास्थ्य विभाग के समक्ष होंगी और उन दिक्कतों को कैसे दूर करना है, इस पर आनी खंड के साथ निरमंड खंड में भी मंथन किया गया है। आनी में 8 और निरमंड में 4 जगह वैक्सीनेशन के लिए चयनित की गई हैं। बैठक में प्रस्तावित वैक्सीनेशन को प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न चरणों पर विचार विमर्श किया।
विज्ञापन

आनी में बैठक के दौरान बीएमओ डॉ. भागवत मेहता ने बताया कि वैक्सीनेशन के लिए 5 ऑफिसर्स की एक टीम होगी। विभिन्न कर्मचारियों की मदद से इस प्रक्रिया को अंजाम दिया जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से होनी है। वहीं, बीएमओ निरमंड डॉ. अनुपम ने कहा कि 11 जनवरी से वैक्सीनेशन के लिए ड्राइ रन आयोजित किया जाना है। उपमंडल के दोनों बीएमओ ने लोगों से आग्रह किया है कि वैक्सीन को लेकर अफवाहें न फैलाएं।
आनी में बैठक में एसडीएम चेत सिंह के अलावा बीडीओ जीसी पाठक, बीएमओ डॉ. भागवत मेहता, एसएमओ डा.ॅ राजेंद्र, एसडीओ पीडब्ल्यूडी किशोरी लाल सुमन के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी और स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। वहीं, निरमंड में आयोजित बैठक में बीडीओ निरमंड प्रिया नागटा, तहसीलदार निरमंड देवी सिंह कौशल, बीएमओ निरमंड डॉ. अनुपम के साथ विभिन्न अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें