फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कुल्लू ने किया प्रत्याशियों का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। आनी विस क्षेत्र के चार जिप वार्डों के लिए जिला कांग्रेस की ओर से सभी चार नामों का एक साथ एलान कर दिया गया है। इनमें चायल वार्ड से बुद्धि सिंह ठाकुर, बाड़ी वार्ड से उपेंद्रकांत मिश्रा, दलाश वार्ड से उत्तम ठाकुर और लझेरी वार्ड से प्रताप कटोच के नाम पर अंतिम मुहर जिला कांग्रेस कमेटी ने लगा दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला कांग्रेस की ओर से उम्मीदवारों की घोषणा होने से करीब एक घंटा पहले आनी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की तरफ से जिले को भेजे गए चारों उम्मीदवारों के नामों की सूची वायरल हुई। इसमें जिला परिषद वार्ड दलाश से कांग्रेस कमेटी के पूर्व युकां अध्यक्ष सतपाल का नाम फाइनल करके भेजा गया था, लेकिन जैसे ही जिला कुल्लू से उक्त जिप नामों की सूची जारी की गई तो उसमें सतपाल के नाम की जगह पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम ठाकुर के नाम की घोषणा हुई। ऐसे में कांग्रेस के भीतर चली आ रही बरसों पुरानी गुटबाजी एक बार फिर जगजाहिर हो गई। घटनाक्रम के बाद सतपाल ठाकुर ने दावा किया है कि ब्लॉक कांग्रेस ने उनपर जो विश्वास जताया है उस पर वे खरा उतरेंगे और कार्यकर्ताओं के सहयोग से इस सीट पर विजयी होंगे। सतपाल के इस बयान के बाद अब चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। इसके बारे में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रकेश शर्मा का कहना है कि ब्लॉक कांग्रेस की ओर से सतपाल का नाम सर्वसम्मति से जिला को भेजा गया था, जिसे जिला कांग्रेस की ओर से काटकर उत्तम ठाकुर का नाम सामने लाया गया है। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में ब्लॉक कांग्रेस की बैठक रविवार को आनी में होगी। कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा के बाद ही इस संदर्भ में कुछ कह पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें