फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूपी वैली में वर्षों से नहीं सुधरी बिजली व्यवस्था

विज्ञापन
निचार खंड का दुर्गम क्षेत्र रूपी वैली। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
भावानगर (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर की दुर्गम रूपी वैली में वर्षों से बिजली व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट सकी है। बिजली व्यवस्था सुदृढ़ होने के बजाय लगातार बिगड़ रही है। नतीजन, घाटी के आठ गांवों के हजारों उपभोक्ताओं को कई वर्षों से बिजली के अघोषित कटों की मार झेलने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। लोगों की ओर से बार-बार की जा रही मांग के बावजूद प्रदेश सरकार और विद्युत बोर्ड समस्या दूर करने की जहमत नहीं उठा रहे हैं।
विज्ञापन

इसके चलते क्षेत्र के लोगों में भारी रोष है। गौरतलब है कि निचार खंड की रूपी वैली में वर्षों से बिजली के अघोषित कट लग रहे हैं। इस समस्या के बारे में पंचायत के माध्यम से जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने स्वयं कई बार विद्युत बोर्ड को अवगत करवाया, लेकिन समस्या का आज तक समाधान नहीं हो पाया है। बत्ती गुल होने से जहां रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं, वहीं लोग हाड़ कंपाने वाली ठंड में ठिठुरने को मजबूर हो रहे हैं। विक्रांत नेगी, अमर खोजान, ठाकुर भगत, सुरेश कुमार, ज्ञान प्रकाश, जयराम, राजेंद्र, सत्या देवी, राजकुमारी, इंद्रामणी, बिंद्र सिंह और ललिता देवी ने कहा कि बीते कई वर्षों से ग्रामीण बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं। पंचायत से समस्या दूर करने को लेकर विभाग को प्रस्ताव भी भेजा गया, बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्द समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो मजबूरन विभाग का घेराव करना पड़ेगा।
रूपी पंचायत के तहत आने वाले गुरगुरी, मझगांव, डबलिंग, नालिंग-1, नालिंग-2, शिगारचा, हुरूआ और बुरंग गांव में बिजली की समस्या विकराल बनी हुई है। बीते कई वर्षों से बिजली समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। ग्रामीणों को ज्यादातर परेशानियां सर्दियों के दिनों में झेलनी पड़ रही है। वहीं छात्र-छात्राओं की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

उधर, विद्युत बोर्ड के एक्सईएन टाशी नेगी ने कहा कि प्राथमिकता के तौर पर रूपी में बिजली की समस्या का समाधान किया जाएगा। जल्द एचटी और एलटी लाइनों को दुरुस्त करने का कार्य शुरू किया जाएगा। इससे समस्या का जल्द समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें