फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील कुपवी की पंचायत झोकड़ से आशा देवी निर्विरोध निर्वाचित

विज्ञापन
panchyat election
विज्ञापन
चौपाल (शिमला)। विधानसभा क्षेत्र चौपाल की तीन ग्राम पंचायतों में कुपवी तहसील की ग्राम पंचायत झोकड़ से आशा देवी को निर्विरोध प्रधान चुन लिया गया है। अब दो पंचायतों में प्रधान पद के लिए प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत मधाना से दो उम्मीदवार ओम प्रकाश और विजय प्रकाश, ग्राम पंचायत जावग छमरोग से तीन उम्मीदवार आशुतोष, सोहन सिंह और संदीप चुनावी मैदान में हैं। झोकड़ पंचायत से आशा देवी का प्रधान पद के लिए एक ही नामांकन सामने आया है। खंड विकास अधिकारी चौपाल अरविंद गुलेरिया के अनुसार नाम वापसी के बाद अब दो पंचायतों से पांच उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। चौपाल की दो पंचायतों में प्रधान पद के लिए चुनाव 17 नवंबर हो होने हैं। वीरवार को नाम वापसी के बाद अब दो पंचायतों में प्रधान पद के लिए उप चुनाव होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें