फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेस्ट हाउस में जुआ खेलते आठ लोग धरे, दो लाख 66 हजार जब्त

विज्ञापन
crime
विज्ञापन
रोहडू। सब्जी मंडी रोहडू के समीप पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक गेस्ट हाउस से आठ लोगों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो अलग अलग मामलों में छापामारी के दौरान इस गेस्ट हाउस से आठ लोगों को करीब दौ लाख 66 हजार चार सौ रुपये राशि के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार रात गुप्त सूचना के आधार पर डीएसपी रोहड़ू सुनील नेगी के नेतृत्व में मुख्य आरक्षी अमित कुमार, कुलदीप डंठियाण, सन्नी, एचएचसी भगवान चंद, बालक राम, केदार चंद और आरक्षी ने सब्जी मंडी रोहड़ू स्थित एक गेस्ट हाउस में दबिश देकर जुआ अधिनियम के अंतर्गत दो मामले दर्ज किए। पहले मामले में जुआरियों से मौके पर 2,28,000 रुपये बरामद किए। इसी गेस्ट हाउस के एक और कमरे से 38, 400 राशि के साथ लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने मामले दर्ज करके आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया। उसके बाद उनको जमानत पर रिहा किया गया है। इस मामले में गेस्ट हाउस के मालिक को भी आरोपी बनाया गया है। डीएसपी रोहडू सुनील नेगी ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें