फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर में जिला परिषद के लिए चार और पंचायत समिति के लिए नौ उम्मीदवारों ने भरा नामांकन

विज्ञापन
जिला परिषद वार्ड झाकड़ी से कांग्रेस समर्थित इंदु बाला ने किया नामांकन दर्ज। संवाद
विज्ञापन
पंचायतीराज चुनावों का बजा बिगुल, ढोल-नगाड़ों और समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंचे प्रत्याशी
विज्ञापन

झाकड़ी से कांग्रेस, बगलती से भाजपा समर्थित और नरैण वार्ड से दो आजाद उम्मीदवार मैदान में उतरे
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
पंचायतीराज चुनाव के लिए प्रत्याशी कमर कस चुके हैं। चुनाव का बिगुल बजते ही ग्रामीण स्तर की राजनीति गरमा गई है। वीरवार से पंचायतीराज प्रतिनिधियों, जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के चार जिला परिषद वार्डों से पहले दिन 4 और रामपुर के 19 पंचायत समिति वार्डों के लिए 9 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन के पहले दिन चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशी ढोल-नगाड़ों की थाप पर अपने समर्थकों के साथ नामांकन भरने पहुंचे। जिला परिषद सदस्यों के लिए नामांकन प्रक्रिया सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह और पंचायत समिति सदस्यों के लिए तहसीलदार कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया आयोजित हो रही है। रामपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल चार जिला परिषद वार्ड हैं। इनमें से वीरवार को वार्ड नंबर-दो झाकड़ी से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी इंदु बाला ने अपना नामांकन भरा। वार्ड नंबर-3 नरैण वार्ड से बतौर आजाद प्रत्याशी रमेश चंद और रॉनी राणा, जबकि वार्ड नंबर-4 बगलती से भाजपा समर्थित प्रत्याशी रानू देवी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वार्ड नंबर-1 ज्यूरी-त्यावल से पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन नहीं भरा।
विज्ञापन

पंचायत समिति के 19 वार्डों के लिए पहले दिन 9 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। पंचायत समिति वार्ड-2 शिंगला से सत्या देवी, वार्ड-4 धारगौरा से रूपा, वार्ड-8 लबाना सदाना से संजीव कुमार, राज कुमारी, वार्ड-9 देवनगर से विकास, भारत अमर शर्मा, वार्ड-12 सराहन से कांता, वार्ड-15 मुनिश से देवराज और वार्ड नंबर-17 झाकड़ी से चिंता देवी ने नामांकन पत्र भरा है। वीरवार को एक भाजपा और एक कांग्रेस समर्थित जिला परिषद सदस्यों ने अपने समर्थकों के साथ रामपुर पहुंचकर अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। पंचायतीराज संस्थाओं के लिए 26, 28 और 30 मई को मतदान प्रक्रिया आयोजित होगी। सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि जिला परिषद के चार वार्डों के लिए पहले दिन कुल 4 नामांकन, जबकि पंचायत समिति के 19 वार्डों के लिए कुल 9 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। नामांकन प्रक्रिया 8 और 11 मई तक चलेगी।

जिला परिषद वार्ड झाकड़ी से कांग्रेस समर्थित इंदु बाला ने किया नामांकन दर्ज। संवाद

जिला परिषद वार्ड झाकड़ी से कांग्रेस समर्थित इंदु बाला ने किया नामांकन दर्ज। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें