रोहड़ू। कोट कायना पंचायत में प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों का कार्यकाल समाप्त होने पर रविवार को सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पंचायत प्रधान रोपिंद्र धाल्टा, उपप्रधान गोपीलाल गरिबटा और सचिव नीलम गजटा ने वार्ड सदस्यों एवं पंचायत के वरिष्ठ नागरिकों को शॉल पहनाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में प्रधान रोपिंद्र धाल्टा ने जनता का धन्यवाद किया और कहा कि लोगों के विश्वास के कारण उन्हें पंचायत की जनता की सेवा करने का अवसर मिला। उपप्रधान गोपीलाल गरिबटा ने भी लोगों का आभार जताया और कहा कि उन्होंने पिछले पांच वर्षों में हर व्यक्ति के कल्याण के लिए प्रयास किया। उन्होंने यह भी कहा कि आगे भी वे पंचायत को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। पंचायत सचिव नीलम गाजटा ने प्रधान, उपप्रधान और सभी वार्ड सदस्यों की सराहना करते हुए उनकी सेवाओं को यादगार बताया। संवाद