फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पदम छात्र स्कूल को मिलेगी आधुनिक विज्ञान लैब

विज्ञापन
पदम छात्र स्कूल में शुरू हुआ साइंस ब्लॉक का निर्माण कार्य। संवाद
विज्ञापन
. सवा दो करोड़ रुपये से होगा तीन मंजिला साइंस ब्लॉक का निर्माण
विज्ञापन

.रसायन, भौतिक और जीव विज्ञान की बनेगी लैब
. लोक निर्माण विभाग ने शुरू किया कार्य, डेढ़ वर्ष में होगा पूरा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
पदम छात्र स्कूल रामपुर को जल्द आधुनिक विज्ञान लैब मिलेगी, जिससे विद्यार्थियों को सुविधा मिलेगी। स्कूल में सवा दो करोड़ रुपये की लागत से तीन मंजिला साइंस ब्लॉक का निर्माण किया जा रहा है। तीन मंजिला इस भवन में हर मंजिल में अलग-अलग विषय की लैब स्थापित होंगी। लंबे समय से साइंस ब्लॉक का निर्माण कार्य लटका हुआ था। वर्षों से छात्र पुराने साइंस ब्लॉक में विज्ञान के प्रयोग और पढ़ाई कर रहे हैं। पुराने भवन में पर्याप्त सुविधाएं और लैब के लिए आधारभूत ढांचे की कमी चल रही थी, जिसे देखते हुए यहां नई विज्ञान लैब बनाने की मांग उठ रही थी। पदम छात्र स्कूल में शिमला, कुल्लू और किन्नौर समेत अन्य क्षेत्रों के छात्र शिक्षा ग्रहण करने पहुंचते हैं। वर्तमान में स्कूल में विज्ञान संकाय के छात्रों को आधुनिक सुविधाएं और लैब की उचित व्यवस्था नहीं मिल पा रही है। साइंस ब्लॉक के निर्माण के लिए प्राथमिक पाठशाला रामपुर के ठीक पीछे भूमि का चयन किया गया है। यहां अब साइंस ब्लॉक का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। साइंस ब्लॉक के लिए तीन मंजिला भवन का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। भवन की निचली मंजिल में तीन लैब और ऊपरी मंजिल में भी तीन लैब बनाई जाएंगी। एक लैब में 100 विद्यार्थियों तक बैठने की क्षमता होगी। भवन बनने से जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान और भौतिक विज्ञान के विद्यार्थियों को अलग से लैब की सुविधा मिलेगी। लोक निर्माण विभाग ने भवन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है और करीब डेढ़ वर्ष में कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। नया साइंस ब्लॉक बनने से विद्यार्थियों और अभिभावकों की लंबे समय से चली आ रही मांग अब जल्द ही पूरी होगी। पदम छात्र स्कूल के प्रधानाचार्य राजेश परमार ने बताया कि स्कूल में नया साइंस ब्लॉक बनने से सैकड़ों विज्ञान संकाय के छात्रों को आधुनिक सुविधा मिलेगी। विद्यार्थियों को विषयवार विज्ञान प्रयोगशालाओं सहित अन्य सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन


तीन मंजिला साइंस ब्लॉक का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। करीब सवा दो करोड़ रुपये से बनने वाले इस भवन में तीन मंजिलों का निर्माण किया जाएगा। विभाग ने डेढ़ वर्ष के भीतर कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है। बृज लाल, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें