फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रोहड़ू में नौ सौ संपत्तियों के मालिकों ने नहीं दिया हाउस टैक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद रोहड़ू में गृह कर की बकाया राशि पहुंची 1.5 करोड़ रुपये
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। नगर परिषद रोहड़ू ने वितीय वर्ष 2022-23 तक 1,350 अचल संपत्तियों पर गृह कर लगाया था। इनमें से केवल 450 संपत्तियों के मालिकों ने ही हाउस टैक्स का भुगतान किया है, जबकि 900 संपत्तियों का गृह कर आना शेष है। इस शेष बकाया गृह कर की कुल राशि करीब 1.5 करोड़ रुपये है। नगर परिषद राेहड़ू क्षेत्र में वित्तीय वर्ष 2022-23 में विभागों की ओर से 13 लाख रुपये कर का भुगतान किया गया है। इनमें न्यायालय, सिविल अस्पताल, पशु चिकित्सालय, पुलिस विभाग, पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, लोक निर्माण विभाग और कृषि विभाग हैं, जबकि अन्य विभागों की 12,55,539 की राशि बकाया है। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी पीयूष चौहान ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में नगर परिषद ने लगभग 36 लाख की राशि गृह कर के रूप में एकत्रित की है, जो कि पूर्व के वित्तीय वर्षों की तुलना में काफी अधिक है। इस वर्ष गृह कर संग्रह में वृद्धि हुई है।
विज्ञापन


उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे जल्द अपना बकाया गृह कर नगर परिषद कार्यालय में जमा करवाएं। गृह कर समय पर जमा न करने वाले गृह मालिकों के खिलाफ आगामी समय में कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। गृह कर से प्राप्त धनराशि का उपयोग शहर के विकासात्मक कार्यों और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने में किया जाता है। आगामी एक महीने के भीतर शौचालयों, वर्षा शालिकाओं, रास्तों और नालियों आदि के निर्माण कार्य शुरू होने जा रहे हैं, जिनकी टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। ये कार्य शहर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, इसलिए जिसने अपना गृह कर जमना नहीं किया है। वह शीघ्र जमा करवा दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें