फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: वॉलीबॉल में स्वर्ण और मुक्केबाजी में कांस्य पदक जीता

विज्ञापन
राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के दौरान डीएवी स्कूल रामपुर के विजेता विद्यार्थी और स्कूल प्रधानाचार्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर बुशहर।
डीएवी पब्लिक स्कूल रामपुर के विद्यार्थियों ने दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में वॉलीबाल और मुक्केबाजी में पदक जीते। प्रतियोगिता के अंडर-14 छात्र वर्ग की वॉलीबाॅल में मोक्षित सोनी ने स्वर्ण पदक हासिल किया। अंडर-14 छात्रा वर्ग की मुक्केबाजी में आदिति राज सिंह ने कांस्य पदक अपने नाम किया। इसी वर्ग में पावनी ने भी प्रतियोगिता में भाग लिया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या डॉ. वर्षा सूद ने पदक विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, धैर्य, आत्मविश्वास और संघर्षशीलता जैसे गुण विकसित होते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें