लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र में वार्षिक समारोह में छात्र-छात्राओं के साथ नाटी डालते आनी के विधा
आनी (कुल्लू)। कुल्लू के लालचंद प्रार्थी कला केंद्र में आउटर सराज स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के सालाना समारोह में छात्रों ने खूब रंग बिखेरा। एसोसिएशन के छात्रों ने कुल्लवी संस्कृति में अनेक रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह को नाचने पर विवश कर दिया।
कार्यक्रम में आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार और भाजपा मंडलाध्यक्ष आनी अमर ठाकुर बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने आउटर सराज वेलफेयर एसोसिएशन को सफल कार्यक्रम के लिए बधाई दी।
उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया और कहा कि यदि जज्बा, जुनून हो तो कोई भी कार्य असंभव नहीं होता। युवाओं की नेतृत्व क्षमता का लाभ जनता को मिलना चाहिए। एसोसिएशन के छात्रों ने विभिन्न समस्याएं और उपलब्धियां भी मुख्य अतिथि के समक्ष रखीं। संवाद