फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सेब के बगीचे में अफीम का काला कारोबार, 2,175 पौधे किए नष्ट

विज्ञापन
नेरवा के एक बगीचे में लगे अफीम के पौधे और पुलिस की ओर से उखड़े गये पौधे। संवाद
विज्ञापन
डोखरा गांव का मामला, निशानदेही के बाद भूमि मालिक पर होगी कार्रवाई, केस दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा(रोहड़ू)। नेरवा में पुलिस ने सेब की बगीचे में की जा रही अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया है। नेरवा के डोखरा गांव में सेब के बगीचे में अफीम का काला कारोबार चल रहा था। पुलिस ने करीब 20 बिस्वा भूमि पर उगाए गए अफीम के 2,185 पौधे पाए, जिनमें से 2,175 पौधों को मौके पर नष्ट कर दिया गया। अब भूमि की निशानदेही के बाद भूमि मालिक का पता किया जाएगा। इसके बाद भूमि मालिक पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस थाना नेरवा की पुलिस टीम गश्त पर थी। इस दौरान डोखरा गांव के पास एक सेब के बगीचे में अवैध रूप से अफीम की खेती पाई गई। पुलिस की टीम ने नियमानुसार 10 पौधों को नमूने के तौर पर कब्जे में लिया और शेष पौधों को स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में मौके पर ही नष्ट कर दिया। इस बारे में पुलिस थाना नेरवा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। भूमि की निशानदेही के लिए संबंधित विभाग को आवेदन किया गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने बाद भूमि मालिक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन

चौपाल में भी 74 पौधे किए थे नष्ट
इससे पहले 20 मई को चौपाल क्षेत्र में पुलिस ने अवैध अफीम की खेती के खिलाफ कार्रवाई की थी। गश्त के दौरान पुलिस की टीम को गांव चिवना में अवैध अफीम की खेती होने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, जहां स्थानीय गवाहों और राजस्व अधिकारी की मौजूदगी में खेत में 89 अफीम के पौधे पाए गए। इनमें से 15 पौधों को सैंपल के तौर पर कब्जे में लिया गया, जबकि शेष 74 पौधों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। संवाद

नेरवा के एक बगीचे में लगे अफीम के पौधे और पुलिस की ओर से उखड़े गये पौधे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें