रामपुर बुुशहर। राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल रामपुर में लोगों की सुविधा के लिए ओपीडी को दो शिफ्ट में तबदील किया गया है। सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर दो बजे और दोपहर दो बजे से लेकर शाम 8 बजे तक चलेगी। इससे पहले रामपुर आयुर्वेदिक अस्पताल सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक खुलता था। लॉकडाउन के दौरान लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए आयुर्वेदिक विभाग ने लोगों की सुविधा के लिए ओपीडी को सुबह 10 बजे से लेकर शाम 8 बजे तक रखा है। अब ओपीडी के समय में बदलाव होने से रामपुर उपमंडल के लोगों को फायदा होगा।
खंड आयुर्वेदिक अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि कोरोना वायरस से ज्यादा डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर नियमित तौर पर गर्म पानी का प्रयोग करते हैं तो कोरोना वायरस शरीर में अटैक कर नहीं पाएगा। केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार विभाग ने होम्योपैथिक इम्यूनिटी बूस्टर आर्सेनिकम एल्बम-30 दवा (काढ़ा) को नगर परिषद रामपुर के सफाई कर्मचारियों सहित सभी कोरोना योद्धाओं को वितरित किया गया है। उन्होंने कहा कि ओपीडी को दो शिफ्टों में बदलने से लोगों को फायदा होगा सरकार ने देर शाम 8 बजे तक लॉकडाउन में छूट दी है जिसके कारण विभाग ने ओपीडी को देर शाम 8 बजे तक खोलने का निर्णय लिया है।