फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एसडीपीओ भावानगर में देंगे सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
भावानगर(किन्नौर)। अधिसूचना के 3 साल बाद उपमंडलीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) भावानगर मिनी सचिवालय से सेवाएं देंगे। पिछले 3 वर्षों से एसडीपीओ भावानगर का कार्यालय रिकांगपिओ से चल रहा था। मिनी सचिवालय भावानगर में एसडीपीओ कार्यालय की पूरी तैयारी कर ली गई है। एसडीपीओ सोमवार से भावानगर में सेवाएं देंगे। बताया जा रहा है कि एसडीपीओ कक्ष में इंटरनेट सेवा और बिजली का मीटर लगाने की शेष औपचारिकताएं बचीं है। अब वह अपने पूरे स्टाफ सहित मिनी सचिवालय से भावानगर, सांगला, छितकुल और क्षेत्र की कानून व्यवस्था संभालेंगे। 2017 को तत्कालीन विस उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी ने क्षेत्र के लोगों की मांग पर एसडीपीओ का पद सरकार से स्वीकृत करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें