फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: स्नातकोत्तर में प्रवेश प्रकिया शुरू, ऑनलाइन आवेदन 28 तक

विज्ञापन
विज्ञापन
आवेदन पत्रों की 29, 30 को होगी जांच, 31 को निकलेगी मेरिट सूची
विज्ञापन

एचपीयू की प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को मिलेगी प्राथमिकता
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर में स्नातकोत्तर (पीजी) प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश तथा तृतीय सेमेस्टर (रोल-ऑन) में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गई है। अभ्यर्थी 28 जुलाई तक महाविद्यालय की वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं।
प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया ने बताया कि एमए अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, हिंदी, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र और इतिहास में 40-40 सीटें भरी जानी हैं। इसके अलावा भूगोल में 20, एम. कॉम में 40 सीटें हैं। एमएससी के तहत वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित और प्राणी विज्ञान में 20-20 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। पीजीडीसीए में 60 सीटें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 29 और 30 जुलाई को आवेदन पत्रों की जांच की जाएगी। पहली मेरिट सूची 31 जुलाई को शाम पांच बजे जारी होगी। प्रथम मेरिट सूची में चयनित अभ्यर्थियों की ऑफलाइन काउंसलिंग, व्यक्तिगत उपस्थिति और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया 3 से 5 अगस्त तक चलेगी।
विज्ञापन

दूसरी मेरिट सूची 7 अगस्त को शाम पांच बजे जारी होगी। चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया 10 और 11 अगस्त को होगी। नियमित कक्षाएं 12 अगस्त से शुरू होंगी। प्राचार्य ने बताया कि प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। मेरिट सूची एचपीयू प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। हालांकि, पीजीडीसीए पाठ्यक्रम पर यह शर्त लागू नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें