ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। बुधवार रात करीब 8 बजे नारकंडा-बाघी मार्ग पर परमेश्वरी ढांक में पेश आए सड़क हादसे में एक और सैलानी की मौत हो गई है। हादसे में दो लोगों की जहां मौके पर ही मौत हो गई थी, वहीं तीसरे व्यक्ति ने आईजीएमसी शिमला में दम तोड़ दिया है। हादसे में आठ अन्य लोग घायल हो गए हैं।
पुलिस थाना ननखड़ी से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार रात करीब आठ बजे परेमश्वरी ढांक में बर्फ से भरी सड़क पर चालक के नियंत्रण खोने से टेंपो ट्रेवलर संख्या एचआर 66 सी 0589 गहरी खाई में जा गिरा था। हादसे में गाड़ी के बुरी तरह परखचे उड़ गए थे। दुर्घटना में संदीप कुमार पुत्र पंजाब सिंह, निवासी 363 ब्लॉक एफ 7 सुल्तानपुरी, दिल्ली, रविंद्र कुमार पुत्र रामसुख मंडल, निवासी सुलतानपुरी, दिल्ली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दिनेश, पुत्र ताराचंद, निवासी सी-1/37 बुध विहार, दिल्ली ने आईजीएमसी शिमला पहुंचते ही दम तोड़ दिया।
वहीं, घायलों में राजेंद्र उर्फ रवि पुत्र सुभाष चंद्र, निवासी जी 444 सुल्तानपुरी, दिल्ली, यूसुफ खान पुत्र मोहम्मद हुसैन, निवासी आर-603, रघुवीरनगर, नई दिल्ली, पंकज कुमार पुत्र प्रवीण, निवासी 6/87 राजधानी पार्क नई दिल्ली, देवेंद्र पुत्र राजकुमार, निवासी नागलोई करेरी गौरव विलास, नई दिल्ली, नवीन पुत्र राजेंद्र कुमार, निवासी बीजी 6/144ए पश्चिम विहार नई दिल्ली, रोहित पुत्र जवाहर लाल, निवासी शादीपुर, नई दिल्ली, दीपक पुत्र पवन कुमार, निवासी मोहल्ला सुल्तानपुर 363, नई दिल्ली, रोहित पुत्र बुधराम, निवासी सी-641 सी ब्लॉक, मंगोलपुरी, नई दिल्ली घायल हो गए हैं। इन सभी घायलों का आईजीएमसी शिमला में उपचार चल रहा है।
देर रात तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद घायलों को घटनास्थल से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला पहुंचाया गया। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दो पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य ने आईजीएमसी शिमला में दम तोड़ दिया है। हादसे में घायल आठ लोगों का आईजीएमसी शिमला में उपचार चल रहा है। दो शवों को ननखड़ी स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के पहुंचते ही उनके सुपुर्द कर दिए जाएंगे। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन में जुटी हुई है।