फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: गहरी खाई में गिरी जेसीबी, ऑपरेटर ने कूदकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
नित्थर-आनी सड़क पर नयनादेवी मंदिर के पास हादसा, घायल ऑपरेटर आईजीएमसी रेफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। नित्थर-कंडागई-आनी सड़क पर सोमवार देर शाम नयनादेवी मंदिर के पास सड़क निर्माण कार्य में लगी एक जेसीबी करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। ऑपरेटर ने छलांग लगाकर अपनी जान बचाई, लेकिन उसे मुंह, हाथ और पैरों में चोटें आई हैं। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद खनेरी अस्पताल से आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जेसीबी सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय 26 वर्षीय ऑपरेटर हरीश मशीन चला रहा था। जेसीबी को अनियंत्रित होता देख उसने तुरंत छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। हालांकि, खाई में गिरने के कारण उसे चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद कंडागई और कटाहर गांव के ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल ऑपरेटर को खाई से बाहर निकालकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद उसे एंबुलेंस से खनेरी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। चोटों को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें