फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: गहरी खाई में गिरी कार, चालक की मौत, युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पूह से लवी मेला देखने आए थे रामपुर, खनाशधार में हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर-भद्रास-रोहड़ू सड़क पर खनाशधार में एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई। एक अन्य युवक घायल हुआ है। मृतक और घायल युवक किन्नौर के पूह से लवी मेला देखने आए थे।
विज्ञापन

हादस शुक्रवार रात को हुआ। घायल हुए तेनजिन नेगी निवासी गांव पूह ने बताया कि लवी मेला देखने के लिए रामपुर आए थे। मेला देखने के बाद अपने जीजा के साथ कार में भद्राश चले गए। उनके साथ जीजा का रिश्तेदार कर्मा दोरजे निवासी गांव नाको तहसील पूह भी था। भद्राश में एक होटल में कमरा लिया। जीजा रात काे खाना खाने के बाद सोने चले गए। उसके बाद कर्मा दोरजे ने रिसेप्शन से जीजा की कार की चाबी ली और वह दोनों भादर्श की ओर चल पड़े। कर्मा दोरजे ने भादर्श बाजार से कार को रोहड़ू सड़क पर मोड़ दिया। जब खनाश धार पहुंचे, तो एक मोड़ पर कार अनियंत्रित हो गई और करीब 79 मीटर गहरी खाई में गिर गई। चालक कर्मा दोरजे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर एकत्रित हुए। सूचना पुलिस को दी गई। घायल को रामपुर के खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया। डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने कहा कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें