फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पांगला-गिल्टाड़ी मार्ग पर ढांक में गिरने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहडू। गिल्टाड़ी मार्ग पर ढांक में गिरने से युवक की मौके पर मौत हो गई। घटना शुक्रवार शाम की है जब युवक शादी समारोह से लौटते समय सड़क के किनारे खड़ी कार में बैठने से पहले संतुलन खोकर ढांक में गिर गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान गिल्टाड़ी गांव निवासी अमन ठाकुर पुत्र राजेश ठाकुर के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार अमन ठाकुर शुक्रवार शाम कटिंडा में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था।
विज्ञापन

युवक ने अपनी कार समोह से कुछ दूरी पर सड़क के किनारे खड़ी की थी। रात को युवक जब घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था। शनिवार दोपहर के बाद ग्रामीणों को सड़क के किनारे कार खड़ी मिली। इसके बाद उन्होंने सड़क के नीचे ढांक में उसकी तलाश शुरू की तो करीब 70 मीटर नीचे खाई में उसका शव बरामद किया गया।
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक शादी से लौटने के बाद कार में बैठने से पहले अंधेरे होने के कारण संतुलन बिगड़ने से खाई में गिरा है। पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना के बाद शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी चमन लाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मौत के कारणों जांच चल रही है। परिजनों ने किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें