फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपर डकोलढ़ में खाई में गिरी कार, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पुलिस थाना रामपुर के तहत शिंगला-रामपुर मार्ग पर शनिवार देर शाम एक कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्जकर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस थाना रामपुर से मिली जानकारी के मुताबिक कार में सवार होकर युवक शिंगला से रामपुर की ओर आ रहा था। इसी बीच अपर डकोलढ़ के जीवा राम स्टोर के नजदीक पहुंचते ही चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और कार सड़क से करीब 150 मीटर खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस थाना में दी। सूचना मिलते ही पुलिस का दल मौके पर पहुंचा। मगर पुलिस के यहां पहुंचने तक युवक ने दम तोड़ दिया था। मृतक की पहचान सुनील कुमार (36) पुत्र गोपाल सिंह, निवासी निचार, जिला किन्नौर के रूप में हुई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामपुर के खनेरी अस्पताल पहुंचाया और पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने कहा कि कार हादसे में युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन में जुटी है। उन्होंने वाहन चालकों से आह्वान किया है कि बर्फबारी और बारिश के मौसम में सावधानी से वाहन चलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें