फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एनएच 305 पर मकर संक्रांति के दिन शमशर में लगा डेढ़ घंटे का जाम

विज्ञापन
आनी में मकर संक्रांति के कारण लगा जाम, घंटों परेशानियां झेलते रहे लोग। संवाद
विज्ञापन
हर साल संक्रांति पर होती है जाम की समस्या, श्रद्धालु झेलते हैं परेशानी
विज्ञापन

न मंदिर कमेटी करती है सूचित, न पुलिस को खबर

सूचना मिलने के डेढ़ घंटे बाद खुला जाम

संवाद न्यूज एजेंसी

आनी(कुल्लू )। मकर संक्रांति के अवसर पर शमशर मंदिर में माथा टेकने के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को एनएच-305 पर भारी जाम का सामना करना पड़ा। शमशर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ हर साल की तरह इस बार भी बहुत ज्यादा थी, लेकिन इस बार जाम की स्थिति और अधिक विकट हो गई। श्रद्धालुओं को मंदिर पहुंचने के लिए घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा।वहीं, आनी के कई ग्रामीण रूटों पर चलने वाली बसें भी देरी चलीं। इस कारण यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। शमशर मंदिर में श्रद्धालु सुबह से ही मंदिर पहुंचने के लिए निकल पड़े थे, लेकिन एनएच-305 पर गाड़ियों की बढ़ती संख्या के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि वाहन करीब डेढ़ घंटे तक जाम में फंसे रहे। इस दौरान लोग अपनी गाड़ियों से बाहर निकलकर पैदल चलने के लिए मजबूर हो गए। देखते ही देखते सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने के करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम को खोला, जिससे लोगों ने राहत पाई। दरअसल, हर साल मकर संक्रांति के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु शमशर मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचते हैं। मंदिर परिसर में भीड़ बढ़ने के कारण सड़क पर ट्रैफिक जाम होना एक सामान्य घटना बन चुकी है। हालांकि, यह समस्या तब और गंभीर हो जाती है, जब मंदिर कमेटी की ओर से पुलिस को समय रहते सूचित नहीं किया जाता। इस बार भी ऐसा ही हुआ, जिससे पुलिस प्रशासन को स्थिति को नियंत्रित करने में देरी हुई।
स्थानीय लोग और श्रद्धालु इस समस्या पर काफी परेशान हैं। उनका कहना है कि अगर समय रहते प्रशासन को सूचित किया जाए और सड़क के दोनों ओर ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर की जाए, तो इस प्रकार के जाम से बचा जा सकता है। इसके अलावा मंदिर कमेटी को भी इस बारे में पुलिस से उचित सहयोग करने की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में श्रद्धालुओं को ऐसी कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहाल किया यातायात
पुलिस थाना आनी प्रभारी पंछी लाल का कहना है कि मंदिर कमेटी ने उन्हें सूचना नहीं दी थी, लेकिन जैसे ही पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कर यातायात बहाल कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें