आईटीआई रामपुर में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय प्रशिक्षुता मेले में मौजूद विभिन्न विभागों के अधिकारी
रामपुर बुशहर। राजकीय आईटीआई रामपुर में जिला स्तरीय प्रधानमंत्री राष्ट्रीय प्रशिक्षुता मेला आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। मेले में करीब 21 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया और सभी का अप्रेंटिसशिप के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण किया गया। जल्द ही उनका चयन अप्रेंटिसशिप पोर्टल के माध्यम से अलग-अलग विभागों होगा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रचोली के प्रधानाचार्य मोहम्मद याकूब ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को योग्यता अनुसार वेतन (स्टाइफंड) दिया जाएगा।