फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: महासू देवता मंदिर गांवखर में पांच साल बाद मनाई बूढ़ी दिवाली

विज्ञापन
पांच वर्षो बाद महासू देवता मंदिर गांवखर में धूम धाम से मनाई बूढ़ी दिवाली
विज्ञापन
हाईकोर्ट के आदेश के बाद ग्रामीणों ने हर्षोल्लास के साथ निभाई परंपरा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


चौपाल (रोहड़ू)। उपमंडल कुपवी में बूढ़ी दिवाली का पर्व मनाया गया। कुपवी की पंचायत धार चांदना और बावत के ग्रामीणों ने गांवखर के महासू देवता मंदिर परिसर में पांच साल बाद बूढ़ी दिवाली का पर्व मनाया। तीन दिन तक लोक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दौर चलता रहा। बूढ़ी दिवाली का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्द के साथ मनाया गया। मनाया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने हारूल, बिरसू पहाड़ी लोकगीतों पर समूह बनाकर नृत्य किया। ग्रामीणों ने पारंपरिक व्यंजन शाकुली, मुढ़ा, चिऊड़ो, मूंगफली एक-दूसरे को बांटकर पर्व की खुशी मनाई। गांव के लोग पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुनों पर थिरकते हुए तीन दिन तक दिवाली मनाते रहे। इस दौरान ग्रामीणों ने सुबह से शाम तक घरों में जाकर मूड़ा, असगलियां, पटांडे और राजमा की खिचड़ी बनाई। पारंपरिक वेशभूषा में हाथ में ढोल, नगाड़ा, करनाल, हुल्क और घूर (पारंपरिक वाद्य यंत्र) लिए दिवाली के लोक गीत सुनाए गए और नाच गाने का आनंद लिया।
सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम
इस दौरान प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। इस अवसर पर एसडीएम कुपवी, डीएसपी चौपाल समेत फार्मर एडवाइजरी कमेटी के अध्यक्ष तुलसी राम जमालटा, प्रधान विक्रम चौहान, उप प्रधान जोगिंद्र, नंबरदार केदार तेगवान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने निपटाया विवाद
हाल ही में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने धार चांदना और बावत के बीच महासू देवता मंदिर गांवखर में बूढ़ी दिवाली पर्व को लेकर चल रहे विवाद को निपटाया। हाईकोर्ट ने आदेश दिया कि धार चांदना और बावत पंचायतों के ग्रामीणों को महासू देवता मंदिर के प्रांगण में दिवाली मनाने से प्रशासन नहीं रोकेगा। साथ ही बूढ़ी दिवाली के दौरान गांवखर गांव के महासू देवता मंदिर में पुलिस बल तैनात रहेगा। कोर्ट ने उत्सव के दौरान अपशब्द के इस्तेमाल पर भी रोक लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें